झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष सह विधायक राष्ट्रीय ध्वजारोहण करेंगे। इस मौके पर समिति के सभी कोटि के सदस्यों, बड़ी संख्या में सतबहिनी झरना तीर्थ से जुड़े श्रद्धालुओं एवं आम जनों को आमंत्रित किया गया है। इसकी जानकारी देते हुए सचिव पंडित मुरलीधर मिश्र ने कहा कि आगामी 15 अगस्त को पूरे देश में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर झारखंड हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड की निबंधित इकाई मां सतबहिनी झरना तीर्थ एवं पर्यटन स्थल विकास समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह दिन के 11:00 बजे राष्ट्रीय झंडा फहराएंगे। इस मौके पर राजकीय बुनियादी विद्यालय कुशहा की छात्राओं के द्वारा राष्ट्रीय गान एवं राष्ट्रीय गीत प्रस्तुत किया जाएगा। मालूम हो कि सतबहिनी झरना तीर्थ में सभी राष्ट्रीय त्योहारों के मौके पर भव्य समारोह का आयोजन किया जाता है। 15 अगस्त 2026 के ऐतिहासिक मौके पर भी सतबहिनी झरना तीर्थ में समारोह पूर्वक स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया जाएगा। मालूम हो कि इस मौके पर बड़ी संख्या में यहां लोग उपस्थित होते हैं। जो ध्वजारोहण के बाद कौमी परचम को सलामी देने के साथ-सथा अपने उद्गार भी व्यक्त करते हैं। समिति के सचिव ने बड़ी संख्या में लोगों से इस राष्ट्रीय समारोह में शामिल होने की अपील की है।

Post a Comment