⚡ ब्रेकिंग News

ATN NEWS 11 पर चले खबर का दिखा असर: थानाध्यक्ष लालगंज विनय पाठक का पुलिस लाइन ट्रांसफर , दिनेश चौधरी बने नए SHO





ATN NEWS 11 की खबर का हुआ बड़ा असर। बस्ती पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने जिले के 21 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण कर दिया है। इसमें लालगंज के थानाध्यक्ष विनय कुमार पाठक को पुलिस लाइन भेजा गया है।

बता दें कि थाना लालगंज क्षेत्र में लगातार बढ़ रही घटनाओं और लापरवाही को ATN NEWS 11 ने प्रमुखता से उठाया था। थाना प्रभारी विनय कुमार पाठक की कार्यशैली से लालगंज क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ रहा था। खबर को संज्ञान में लेते हुए SP बस्ती ने ये बड़ा कदम उठाया है।


शांति एवं कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह और जनपदीय पुलिस स्थापना बोर्ड ने ये आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार 08 निरीक्षकों, 03 उपनिरीक्षकों, 06 मुख्य आरक्षियों और 04 आरक्षियों समेत कुल 21 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है।


आदेश के अनुसार थाना लालगंज के थानाध्यक्ष रहे विनय कुमार पाठक को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। उनके स्थान पर दिनेश चंद्र चौधरी को नया थानाध्यक्ष लालगंज बनाया गया है।पुलिस प्रशासन की ओर से कहा गया है कि यह फेरबदल जनपद में कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त और प्रभावी बनाने के लिए किया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

 थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट, ATN NEWS 11 बस्ती।



#BastiPolice #Transfer #ATNNEWS11Impact #BastiNews #Lalganj #BreakingNews



Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...