झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- कांडी थाना क्षेत्र में बिजली करंट लगने से एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें एक 45 वर्षीय किसान की मौत हो गई। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार उपेंद्र मेहता उम्र लगभग 45 वर्ष पिता राम सुंदर मेहता ग्राम बलियारी टोला बुनियाद बिगहा निवासी घर से महज 300 मीटर की दूरी में अपना धान का खेत सिंचाई करने के लिए गए हुए थे। जब अपने मोटर के लाइन चढ़ा रहे थे इस दौरान उपेंद्र मेहता को करंट लग गया जिससे व जुलस गए। इसके बाद आसपास के किसानों के द्वारा घर पर सूचना दिया गया।
इसके बाद परिजनों के द्वारा अपने निजी वाहन से समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझिआंव लाया गया। जहां पर उपस्थित चिकित्सक डॉ कविता कुमारी के द्वारा देखा गया तो उपेंद्र मेहता को मृत घोषित कर दिया गया। इस संबंध में डॉक्टर कविता कुमारी ने बताई की उपेंद्र मेहता की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुका है। वहीं साथ में आए परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
बताते चलें कि इसके बाद अस्पताल द्वारा मझिआंव थाना को सूचना दी गई। इसके बाद थाना प्रभारी अमित कुमार के निर्देश पर थाना एस आई तपेश कुमार एएसआई पोल पास्कल एक्का अस्पताल पहुंचे। और शव को अपने कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ किया। वहीं पंचनामा प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया गया। परिजनों ने बताया कि उपेंद्र मेहता के तीन पुत्र हैं। वो किसानी का काम करते थे।

Post a Comment