⚡ ब्रेकिंग News

सीयूएसबी के अंग्रेजी विभाग के 16 छात्रों का असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन, विश्वविद्यालय में दौड़ी खुशी की लहर.

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी दक्षिण बिहार केन्द्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विभाग के 16 छात्रों ने बिहार के विभिन्न डिग्री कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर (असिस्टेंट प्रोफेसर) के पद पर चयनित होकर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया है। बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग (बीएसयूएससी), पटना द्वारा 211 नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अनुबंध आधारित सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया में विभाग के छात्रों ने यह उत्कृष्ट सफलता हासिल की है।

​चयनित अभ्यर्थियों का विवरण---

​जनसंपर्क पदाधिकारी (पीआरओ) मोहम्मद मुदस्सीर आलम के अनुसार, सफल छात्रों में वर्तमान में पीएचडी कर रहे 12 शोधार्थी और 4 पूर्व छात्राएं शामिल हैं।

​शोधार्थी (12) सरफराज आलम, प्रियंका कुमारी, दीक्षा, पीयूष कुमार, सुमन कुमारी, पूजा गुप्ता, शिवांगी कुमारी, स्वाति, हेमंत कुमार, शांभवी, सुरभि और मानसी। ​पूर्व छात्राएं (4) मीनू प्रिया, मनीषा कुमारी, हर्ष आनंद और रितु रश्मि। ​विश्वविद्यालय परिवार ने दी शुभकामनाएं ​इस उपलब्धि पर सीयूएसबी के कुलपति प्रो. कामेश्वर नाथ सिंह और कुलसचिव प्रो. नरेंद्र कुमार राणा ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी। ​कुलपति प्रो. के.एन. सिंह ने कहा, "इतनी बड़ी संख्या में छात्रों का चयन विश्वविद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का प्रत्यक्ष प्रमाण है। मुझे पूरा विश्वास है कि ये चयनित छात्र बिहार में उच्च शिक्षा के स्तर को सुधारने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे।"

​विभागाध्यक्ष एवं डीन प्रो. विपिन कुमार सिंह ने इस सफलता को वर्ष 2012 में स्थापित हुए अंग्रेजी विभाग के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

​विभाग के प्राध्यापकों प्रो. रवींद्र कुमार वर्मा, मेजर डॉ. वल्लम सेट्टी पारिमला वेणु, डॉ. अर्पणा झा, डॉ. सरोज कुमार, डॉ. अभय लियोनार्ड एक्का और डॉ. सुदीप कुमार दास ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

​विशेष उल्लेखनीय है कि सीयूएसबी के विभिन्न विभागों से कुल मिलाकर 80 से अधिक छात्रों ने बीएसयूएससी की सहायक प्रोफेसर चयन प्रक्रिया में सफलता प्राप्त की है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...