⚡ ब्रेकिंग News

​गयाजी में STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई मे वजीरगंज के बुधौल में मिनी गन फैक्ट्री का हुआ भंडाफोड़ -जाने कैसे?

 





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP 

दिनांक-22/07/2026 को वजीरगंज थाना को STF के द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बुधौल में मनोज मिस्त्री अपने घर में अवैध हथियार का निर्माण एवं सप्लाई का कार्य कर रहा है।

उक्त सूचना से वरीय पदाधिकारी को अवगत कराते हुए सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वजीरगंज गया के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें थानाध्यक्ष वजीरगंज थाना एवं वजीरगंज थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी कर्मी तथा STF के पुलिस पदाधिकारी कर्मी के साथ ग्राम बुधौल पहुँचकर मनोज मिस्त्री के मकान को घेराबंदी किया गया, तो उक्त मकान से एक व्यक्ति भागने का प्रयास किया। जिसे साथ के सशस्त्र बल के सहयोग से पकड़ लिया गया।


पकड़ाए व्यक्ति का नाम पता पुछने पर अपना नाम व पता मनोज कुमार उर्फ मनोज मिस्त्री पि० मदन मिस्त्री, सा० बुधौल, थाना वजीरगंज जिला गया बताया। तत्पश्चात् उक्त मकान के कमरे की विधिवत तलाशी लिया गया तो तलाशी के क्रम में मनोज कुमार के भूसा रखे हुए घर से 01. बड़ा देशी एकनाली बंदुक-02, 02. लोहे का बड़ा देशी एक नाली मास्केट बंदुक-01, 03. देशी कट्टा-02, 04. अद्धनिर्मित देशी कट्टा-01, 05. जिंदा कारतुस-10, 06. लोहे का अद्धनिर्मित बड़ा पिस्टल-01, 07. खोखा-07, 08. लोहे का बना बैरल-06, 09. हथियार के बॉडी में लगाने वाला लोहे का पत्तर-06, 10. लोहे का स्प्रिंग-03 एवं लोहे का छोटा स्प्रिंग 01 पैकेट, 11. लोहे का छोटा स्क्रू 01 डिब्बा, 12. लोहे का हथौड़ी-03, 13. बड़ा पेचकस-01, छोटा पेचकस-01, 14. लोहा काटने वाला आरी-02 एक स्टैन्ड के साथ, 15. लोहे का रेती-08, 16. सेरेस पेपर 01 रौल, 17. ग्राईडर मशीन-02 (एक छोटा एवं एक बड़ा), 18. ग्राइंडर बलेड-03, 19 ड्रील मशीन-03, 20. बेलडींग मशीन-01 एवं बेलडींग करने वाला फिल्लर रॉड-12, 21. ड्रील मशीन रॉड-05, 22. रिपीट काटी-02 डब्बा (एक छोटा एवं एक बड़ा) 23. एक काठ पर सेट किया हुआ लेथ मशीन-01, 24. लोहे का निहाय-01, ड्रिल मशीन का प्लास्टिक का बक्सा-01, 25. लोहे का बड़ा लेथ मशीन-01 बरामद हुआ।बरामद हथियार के संबंध में पूछताछ करने पर पकड़ाए अभियुक्त मनोज कुमार के द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया गया। तत्पश्चात पकड़ाए एक अभियुक्त मनोज कुमार को विधिवत गिरफ्तार कर वजीरगंज थाना लाया गया। इस संबंध में वजीरगंज थाना कांड सं0-313/26, दिनांक-22/07/2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधी का मनोबल टूटेगा और क्षेत्र में अंकुश लगेगा। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है, ता लगाया जा सके कि वह किसी गिरोह से जुड़ा है या नहीं। पकडाए अभियुक्त का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी जारी है।


गिरफ्तार अभियुक्त का नाम  पता :-

 मनोज कुमार उर्फ मनोज मिस्त्री पि० मदन मिस्त्री, सा० बुधौल, थाना वजीरगंज जिला गया।


बरामद सामान :-

बड़ा देशी एकनाली बंदुक-02,

लोहे का बड़ा देशी एक नाली मास्केट बंदुक-01,

देशी कट्टा-02,

अद्धनिर्मित देशी कट्टा-01,

जिंदा कारतुस-10,

लोहे का अद्धनिर्मित बड़ा पिस्टल-01,

खोखा-07,

लोहे का बना बैरल-06,

हथियार के बॉडी में लगाने वाला लोहे का पत्तर-06,

लोहे का स्प्रिंग-03 एवं लोहे का छोटा स्प्रिंग 01 पैकेट,

लोहे का छोटा स्क्रू 01 डिब्बा,

लोहे का हथौड़ी-03,

बड़ा पेचकस-01, छोटा पेचकस-01,

लोहा काटने वाला आरी-02 एक स्टैन्ड के साथ,

लोहे का रेती-08,

सेरेस पेपर- 01 रौल,

ग्राईंडर मशीन-02 (एक छोटा एवं एक बड़ा),

ग्राइंडर बलेड-03,

ड्रील मशीन-03,

बेलडींग मशीन-01 एवं बेलडींग करने वाला फिल्लर रॉड-12,

ड्रील मशीन रॉड-05,

रिपीट काटी-02 डब्बा (एक छोटा एवं एक बड़ा),

एक काठ पर सेट किया हुआ लेथ मशीन-01,

लोहे का निहाय-01, ड्रिल मशीन का प्लास्टिक का बक्सा-01,

लोहे का बड़ा लेथ मशीन-01

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...