⚡ ब्रेकिंग News

गढ़वा को सूखाग्रस्त घोषित करे को लेकर सड़क पर उतरेंगे किसान : रामलाला दुबे.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के जिले में लगातार बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेत सूख रहे हैं और खरीफ फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। इस गंभीर स्थिति को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलाला दुबे ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर झारखंड सरकार से गढ़वा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आषाढ़ माह बीत जाने और सावन शुरू होने के बावजूद जिले में पर्याप्त वर्षा नहीं हुई है। खेतों में बोई गई मकई, अरहर, तिल तथा धान की नर्सरी (बिचड़ा) सूखने लगी है। किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान प्रकृति की मार के साथ-साथ सरकारी उपेक्षा भी झेलने को मजबूर हैं।

रामलाला दुबे ने सरकार से मांग की कि गढ़वा जिले को तत्काल सूखाग्रस्त घोषित किया जाए। किसानों के बीच मोटे अनाज के बीजों का निःशुल्क वितरण किया जाए तथा सिंचाई के लिए बिजली बिल पूरी तरह माफ किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जी-राम-जी योजना से जोड़कर खेतों में नाली निर्माण, समतलीकरण और मेड़बंदी का कार्य कराया जाए। साथ ही हर खेत तक बिजली पहुंचाने और ओपन बोरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने आगे मांग की कि किसान सम्मान निधि से वंचित पात्र किसानों को योजना का लाभ दिया जाए, जरूरतमंद किसानों को ब्याजमुक्त कृषि ऋण उपलब्ध कराया जाए तथा पुराने कृषि ऋण माफ किए जाएं।

रामलाला दुबे ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की समस्याओं पर सरकार और प्रशासन ने शीघ्र ठोस निर्णय नहीं लिया, तो किसान खेत-खलिहानों से निकलकर सड़क पर उतरने को विवश होंगे और व्यापक आंदोलन किया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...