⚡ ब्रेकिंग News

राहगीरों एवं स्थानीय लोगों को परेशानियों का करना पड़ रहा है सामना, आखिर क्यों आईए जानते हैं खबर के माध्यम से.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड क्षेत्र के पतरिया पंचायत अंतर्गत चौखड़ी गांव में कांडी–शिवरी जाने वाली मुख्य सड़क पर लगभग दो फीट तक गंदा पानी जमा रहने से ग्रामीणों का जीवन नारकीय हो गया है। लंबे समय से सड़क पर जलजमाव की स्थिति बनी हुई है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर गंदे पानी के लगातार जमा रहने से दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका बढ़ गई है। जलजमाव के कारण पैदल चलना तो मुश्किल है ही, साथ ही बाइक एवं अन्य छोटे वाहनों का आवागमन भी बाधित हो गया है। इससे लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण अर्जुन शर्मा, संजीत शर्मा, बिगन राम, मनोज चंचल,राजेश्वर यादव सतनारायण यादव, प्रमोद राम, सत्येंद्र यादव, विजय साहब तथा बैजनाथ साहू ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार पंचायत के मुखिया एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं हो सका है। उन्होंने मांग की कि सड़क से जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि लोग सुरक्षित रूप से एक गांव से दूसरे गांव तक आवागमन कर सकें।

इस संबंध में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि मनोज पासवान ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की समस्या को गंभीरता से लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर सड़क से पानी निकासी की व्यवस्था कर जलजमाव की समस्या दूर कर दी जाएगी, जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सकेगी।

ग्रामीणों को अब प्रशासन और पंचायत के आश्वासन पर भरोसा है। उनका कहना है कि यदि समय रहते जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो सकती है तथा महामारी फैलने का खतरा बढ़ सकता है

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...