⚡ ब्रेकिंग News

अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग पर दर्दनाक हादसा:- ट्रेन की चपेट में आए अज्ञात बुजुर्ग की मौत, पहचान में जुटी पुलिस.





महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, रविवार सुबह करीब 8:16 बजे मेमो के माध्यम से सूचना मिली कि अमडीहा रेलवे क्रॉसिंग के पास रेलवे ट्रैक किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान प्रथम दृष्टया यह स्पष्ट हुआ कि व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई है।

मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों तथा नजदीकी गांवों में पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक की पहचान कराने और घटना के सभी पहलुओं की जांच के बाद अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

       प्रभारी महराजगंज

           कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...