⚡ ब्रेकिंग News

जेएलएन कॉलेज में भौतिकी विभाग द्वारा स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम का हुआ आयोजन।

 


 ATH NEWS 11:-जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में शुक्रवार को भौतिकी विभाग की ओर से नए छात्रों के लिए 'स्टूडेंट इंडक्शन प्रोग्राम' का शानदार आयोजन किया गया। समारोह का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि सह कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. शैलेंद्र कुमार ओझा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भौतिकी विभागाध्यक्ष डॉ. शशि शेखर विद्यार्थी ने की। विभागाध्यक्ष ने विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों, प्रयोगशाला की सुविधाओं और पाठ्यक्रम की रूपरेखा से छात्रों को विस्तार से अवगत कराया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. ओझा ने छात्रों को संबोधित करते हुए शिक्षा के महत्व और जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने नए छात्रों को कॉलेज के नियमों और शैक्षणिक माहौल से अवगत कराया।कार्यक्रम में आमंत्रित वक्ता के रूप में एसबीएएन कॉलेज, दरहटा लारी के भौतिकी विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. अजय कुमार ने छात्रों को भौतिकी विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य की संभावनाओं और करियर के अवसरों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर विशेष रूप से डॉ. कमल नयन सिंह, डॉ. फरीद आलम, डॉ. श्रेयांश दवे, डॉ. शराफली, डॉ. राजेंद्र प्रसाद, डॉ. आनंद कुमार, डॉ. नीलम पाल, डॉ. शिवनाथ प्रजापती एवं डॉ. अवनीश मौर्य ने अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। मौके पर कॉलेज के विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, सहायक प्रोफेसर और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने नए छात्रों का स्वागत किया और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।  धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का सफल समापन हुआ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...