⚡ ब्रेकिंग News

पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की पहली पुण्यतिथि पर समर्थकों ने भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित शोणभद्र आदर्श इंटर महाविद्यालय एवं डिग्री कॉलेज के सभागार में शुक्रवार को पूर्व श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा चार बार के विधायक रहे स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे की प्रथम पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, कॉलेज कर्मियों एवं बड़ी संख्या में समर्थकों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया तथा दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता प्रभात कुमार दुबे उर्फ बड़ू दुबे ने कहा कि ददई दुबे केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि गरीबों और मजदूरों की आवाज थे। उन्होंने कहा कि उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, न्यायप्रियता और जनसेवा के प्रति समर्पण आज भी लोगों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि ददई दुबे भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके कार्य और विचार हमेशा जीवित रहेंगे।

ददई दुबे का जन्म 2 जनवरी 1946 को कांडी प्रखंड की पतीला पंचायत अंतर्गत चोका गांव में हुआ था। उन्होंने 1985 में पहली बार विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बनकर राजनीतिक जीवन की शुरुआत की। इसके बाद वे 1990, 2000 और 2009 में भी विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 2000 में उन्हें राबड़ी देवी मंत्रिमंडल में श्रम एवं रोजगार मंत्री बनाया गया था। वर्ष 2014 में उन्होंने धनबाद लोकसभा सीट से भी जीत दर्ज की। 10 जुलाई 2025 को उनके निधन से क्षेत्र की राजनीति ने एक अनुभवी और लोकप्रिय जननेता को खो दिया।

श्रद्धांजलि सभा में सचिव आनंद प्रकाश दुबे, इंद्रेश कुमार गुप्ता, पंकज पांडेय, धीरज तिवारी, सतीश चंद्रवंशी, अलखनाथ तिवारी, महेंद्र यादव, सत्येंद्र पांडेय, सुशील मिश्रा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...