⚡ ब्रेकिंग News

बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक देव में आयोजित हुई, जिसमें देव प्रखंड में नई कमिटी का गठन किया गया.


    




मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।



 औरंगाबाद।आज दिनांक 24/7/2026 दिन गुरुवार को स्थानीय टी आर कॉन्वेंट देव में बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन की एक बैठक जिलाध्यक्ष अजय पांडेय की अध्यक्षता में आहूत की गई। उन्होंने कहा कि संगठन का विस्तार सभी प्रखंडों में किया जा रहा है। संगठन केवल आज की जरूरत नहीं है,बल्कि आदि काल से ही संगठनात्मक कार्य होता रहा है।बैठक का संचालन कर रहे जिला सचिव   रिंकू सिंह ने संगठन के महत्व , कार्य और काल विभाजन पर प्रकाश डाला। तदुपरांत सर्वसम्मति से प्रखंड कमिटी के गठन पर जोर दिया गया।सूर्यकांत कुमार को प्रखंड अध्यक्ष, बब्लू कुमार को प्रखंड उपाध्यक्ष , अविनाश कुमार चौरसिया को प्रखंड सचिव, प्रमोद कुमार को उपसचिव , शशिरंजन मौआर को प्रखंड कोषाध्यक्ष और सुबोध वैद्य को उप कोषाध्यक्ष बनाया गया।संघ संरक्षक सत्येंद्र कुमार शर्मा ने सभी विद्यालय संचालकों में एक नई ऊर्जा का संचार करते हुए अपने वक्तव्य में कहा कि हम समाज को नई दिशा देते हैं। बच्चों को भविष्य के लिए तैयार करते हैं।इस कार्य के लिए सरकार हमे कोई राशि नहीं देती है। फिर भी हम उनके योजना को फलीभूत कर रहे हैं आप सभी निडरता के साथ विद्यालय का संचालन करें। शिक्षा विभाग भी संगठन के साथ विद्यालय संचालन में सहयोग कर रहा है। बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, कोषाध्यक्ष विजय कुमार कश्यप ,अजीत कुमार , धीरेन्द्र दुबे ,सुनील कुमार सिंह ने अपने वक्तव्य के दौरान कहा कि हम सभी संगठन के साथ कदम से कदम मिलाकर कार्य करते रहेंगे । प्रखंड अध्यक्ष सूर्यकांत कुमार ने अपने अध्यक्षीय विचार प्रकट करते हुए कहा कि सभी संचालकों से मेरा आग्रह होगा कि आप सभी छोटी छोटी बातों का सहारा नहीं लेते हुए  एक और नेक बन कर जिला कमिटी के साथ कार्य करेंगे। हमें एक जिम्मेदारी मिली है, हममे न कोई बड़ा और न कोई छोटा है ।कोई विद्यालय छोटा नहीं होता हम सभी एक ही काम कर रहे हैं।बिहार पब्लिक स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के जिला महासचिव संतोष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन के दौरान कहा कि हर समाज , संगठन का ही पर्याय है। समाज या संगठन के लिए कुछ ऐसा करें कि लोग उसे पढ़ने के लिए लालायित हो, या कुछ ऐसा कर जाय कि आपके बारे में लोग लिखने के लिए विवश हो जाय । हम सभी जानते हैं कि लोगों के बीच समस्या होती ही है।जब समस्या है तो उसका समाधान भी है।जिला इकाई आपके हर समस्या के समाधान के लिए हमेशा दृढ़ संकल्पित है। इन्हीं चंद शब्दों के साथ प्रखंड पदाधिकारियों एवं विद्यालय संचालकों को बधाई देते हुए मंगलकामना के साथ बैठक समाप्ति की घोषणा की ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...