डेहरी ऑन सोन (रोहतास)। गुरु पूर्णिमा के पावन और शुभ अवसर पर आज गायत्री चेतना केंद्र डेहरी में भव्य आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्र परिसर में विधि-विधान से पूजा-पाठ और सामूहिक हवन किया गया, जिसमें आहुतियां देकर विश्व कल्याण की कामना की गई।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित परिजनों और श्रद्धालुओं के बीच परम पूज्य गुरुदेव के पावन एवं क्रांतिकारी विचारों को प्रसारित किया गया। वक्ताओं ने गुरुदेव के विचारों को आत्मसात करने और उनके दिखाए मार्ग पर चलकर जीवन को लाभान्वित करने का संदेश दिया। आध्यात्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और इसी के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
इनकी रही प्रमुख उपस्थिति: ---
आज के इस पावन कार्यक्रम में गायत्री चेतना केंद्र के मुख्य ट्रस्टी श्री शिव कुमार जी, श्री कृष्णा सिंह, श्री लछन देव सिंह, श्री राय जी, श्री उमेश जी, श्री हरेश जी, श्री कृष्णा नन्दशौन्डिक जी, श्री ईश्वर जी, गोपाल सोनी और भगवान शर्मा सहित गायत्री परिवार की बहुत सारी माताएं-बहनें और गणमान्य बंधु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर गुरु चरणों में अपनी आस्था निवेदित की।

إرسال تعليق