सासाराम (रोहतास) गुरु पूर्णिमा की अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से मनाई गई। गीता घाट योगा आश्रम के संस्थापक गीताघाट बाबा के परम शिष्य ब्रह्मचारी शंकारानंद जी महाराज के देखरेख में तकिया नहर स्थित रविवार से अखंड रामचरितमानस पाठ 24 घंटे चलता रहा। सोमवार को अखंड हरि कीर्तन का आयोजन किया गया। मंगलवार को धूमधाम से हवन प्रवचन एवं भंडारा का आयोजन किया गया। भक्तों द्वारा गुरु के चरण में सर झुका कर मन्नत मांगी गई। दूर-दूर से भक्तगण आते रहे। लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर गुरुजी का आशीर्वाद लेकर घर गए।
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गीताघाट योगा आश्रम में श्रद्धालुओं का लगा तांता.
ATH NEWS 11
0

إرسال تعليق