⚡ ब्रेकिंग News

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650 वें प्रकाश पर्व पर भाजपा चलाएगी 'समरसता संकल्प अभियान'.




सासाराम (रोहतास) भारतीय जनता पार्टी, जिला रोहतास के जिला अध्यक्ष संतोष पटेल के नेतृत्व में मंगलवार को जिला अतिथि गृह, सासाराम में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा संत शिरोमणि गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के अवसर पर घोषित देशव्यापी "समरसता संकल्प अभियान" की रूपरेखा एवं उद्देश्यों की जानकारी दी गई।

जिला अध्यक्ष संतोष पटेल ने बताया कि यह अभियान 29 जुलाई 2026 (आषाढ़ पूर्णिमा) से प्रारंभ होकर 20 फरवरी 2027 (माघ पूर्णिमा) तक पूरे देश में राष्ट्रीय, प्रदेश, जिला, मंडल एवं ग्राम स्तर पर संचालित किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य संत गुरु रविदास जी के समता, सामाजिक न्याय, सेवा, मानवता, सद्भाव एवं सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना तथा विकसित भारत के निर्माण में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने बताया कि अभियान के तहत 29 जुलाई को देशभर के मंदिरों में "समरसता दीप महोत्सव" आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा "कलश वंदन अभियान" के माध्यम से वाराणसी स्थित संत गुरु रविदास जी की जन्मस्थली सीर गोवर्धनपुर की पवित्र मिट्टी देशभर के राज्यों, जिलों एवं गांवों तक पहुंचाई जाएगी। आगामी 5 अक्टूबर से 5 नवंबर 2026 तक डेरा सचखंड बल्लां (जालंधर) से सीर गोवर्धनपुर (वाराणसी) तक "श्री गुरु रविदास महाराज समरसता यात्रा" निकाली जाएगी।

प्रेस वार्ता में बताया गया कि अभियान के दौरान संत संपर्क अभियान, छात्रावास संपर्क अभियान, समरसता संवाद, भजन-कीर्तन, सांस्कृतिक कार्यक्रम, संत सम्मेलन एवं सामाजिक समरसता विषयक गोष्ठियों का भी आयोजन किया जाएगा।

वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि गुरु रविदास जी किसी एक समाज के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के महान संत एवं समाज सुधारक थे। उनका "बेगमपुरा" का दर्शन समानता, न्याय और भेदभाव-मुक्त समाज की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों, संत-महात्माओं एवं आम नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील की।

प्रेस वार्ता में अभियान की विभिन्न गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की भी विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर जिला मंत्री डॉ शिवनाथ चौधरी, विधि प्रकोष्ट जिला संयोजक कमलेश कुमार सिन्हा, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार तिवारी, विनीत कुमार, जिला प्रवक्ता रजनीश कुमार वर्मा सहित कई अन्य भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...