⚡ ब्रेकिंग News

पाटलिपुत्र एक्सप्रेस में चेन काटने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, सुनार समेत 5 गिरफ्तार, सोने के आभूषण बरामद।






संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।




ATH NEWS 11 GROUP :-पटना रेल पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए चलती ट्रेन में यात्रियों के कीमती सामान और चेन उड़ाने वाले एक शातिर अंतरजिला गिरोह का सफल उद्भेदन किया है। रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरोह के चार शातिर अपराधियों और चोरी का सोना ठिकाने लगाने वाले एक सुनार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से भारी मात्रा में गलकर बनाए गए सोने के आभूषण भी बरामद किए हैं। ​भीड़ का फायदा उठाकर काटी थी सोने की चेन मिली जानकारी के अनुसार, मोकामा थाना क्षेत्र के रहने वाले 56 वर्षीय ललन कुमार पिता- स्वर्गीय जगत प्रसाद सिंह बीते 13 जुलाई 2026 को ट्रेन संख्या 18625 पाटलिपुत्र एक्सप्रेस से बाढ़ से मोकामा की यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान ट्रेन में अत्यधिक भीड़ का फायदा उठाकर अज्ञात शातिर अपराधियों ने उनकी सोने की चेन काट ली। पीड़ित द्वारा रेल थाना मोकामा में दिए गए आवेदन के आधार पर रेल थाना बाढ़ में कांड संख्या 34/26 दिनांक 16/07/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 304(2)/3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। ​छापेमारी कर दबोचे गए पांच आरोपी ​मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक द्वारा एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने लगातार छापेमारी कर खुसरूपुर थाना क्षेत्र से चार अप्राथमिकी अभियुक्तों को दबोच लिया। 


गिरफ्तार आरोपियों के नाम पता :-

​दिलीप कुमार उर्फ बोइमा उर्फ आर्यन 25 वर्ष साकिन- कुआँ बाजार, वार्ड नंबर-07

​पंकज कुमार, साकिन- छोटा हसनपुर

​सूरज कुमार, साकिन- खुसरूपुर तालाब के पास

​विशाल कुमार (24 वर्ष), साकिन- मीरनगर बैकटपुर, वार्ड नंबर-09 ​चोरी का सोना खरीदने वाला सुनार भी चढ़ा हत्थे

​पकड़े गए आरोपियों ने पुलिसिया पूछताछ में अपना गुनाह कबूल किया। उनकी स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर पुलिस ने खुसरूपुर के भुस्की मोहल्ला स्थित 'मीना ज्वेलर्स' के मालिक सह सुनार देवराज कुमार 27 वर्ष, पिता- केदार प्रसाद को भी धर दबोचा। सुनार देवराज ने स्वीकार किया कि उसने चोरी की चेन खरीदी थी, जिसे गलाकर उसने सोने के कई नए आभूषण तैयार किए और कुछ को बेच दिया था।

​चोरी के सोने के आभूषण बरामद

​पुलिस ने सुनार के पास से 11.43 ग्राम वजन के कुल 17 पीस सोने के निर्मित आभूषणों को विधिवत जब्ती सूची बनाकर जब्त कर लिया है।

 बरामद सामान:-

​12 पीस सोने के लॉकेट

​02 पीस डोलना

​01 पीस कानबाली

​02 जोड़ी टॉप्स

​अपराधिक इतिहास और टीम के जांबाज ​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। आरोपी दिलीप कुमार के खिलाफ खुसरूपुर थाने में आर्म्स एक्ट (केस नंबर- 147/24) दर्ज है, वहीं पंकज कुमार के खिलाफ आर्म्स एक्ट, चोरी, मारपीट और हत्या के प्रयास जैसी संगीन धाराओं में मामला (केस नंबर- 439/25) पहले से दर्ज है।

​इस सफल ऑपरेशन को अंजाम देने वाली टीम में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मोकामा के पोस्ट निरीक्षक रविन्द्र कुमार यादव, आरपीएफ बख्तियारपुर के पोस्ट निरीक्षक जवाहर लाल और आरपीएफ फतुहा के पोस्ट निरीक्षक चंदन पासवान मुख्य रूप से शामिल थे। पुलिस सभी आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...