मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद ।
औरंगाबाद। आज दिनांक 08/06/2026 सवर्ण समाज को वर्तमान संक्रांति काल से बाहर निकालने तथा उन्हें सामाजिक, शैक्षिक, आर्थिक तथा नैतिक विकास हासिल करने में संगठित हो, आगे लाने के लिए कार्य करने पर रविवार की रात महत्वपूर्ण चर्चा की गई। अवसर पर ब्रह्मर्षि विकास मंच एवं जन कल्याण मंच प्रखंड कुटुंबा द्वारा सुही गांव में साप्ताहिक बैठक का आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष अजीत कुमार के निर्देशन पर मंच के रोशन कुमार एवं संचालन अजय पाण्डेय ने किया। उल्लेखनीय बैठक पूर्व प्रखंड के झिकटिया गांव पहुंच कर अमन कुमार के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलकर उन्हें सामाजिक सहायता के प्रति आश्वस्त कराया गया। शोकाकुल परिवार से कहा गया कि आपको जिस प्रकार की मदद चाहिए समाज उसके लिए तैयार है।
सुही गांव में आयोजित बैठक में ब्रह्मर्षि विकास मंच के लगभग 60 से 80 लोग मौजूद थे। चर्चा के दौरान समाज में शिक्षा में आर्थिक कारणों से पीछे रहने वाले परिवार को सहारा देकर शिक्षा हासिल कराने में मदद करने की बात कही गई। समाज में भटके हुए युवाओं को जो नशा, अनैतिक कार्य, अनुशासित हो गलत दिशा में जा रहे हैं या जा चुके हैं उन्हें सही रास्ते पर लाकर उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि को मजबूत करने के लिए संगठित होकर कार्य करने पर बल दिया गया। मंच के संजय शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमारा समाज सदियों से अन्य समाज को आगे बढ़ाने में प्रमुख भूमिका में रहा है। आज हमारा अपना समाज हीं कमजोर हो गया है तथा दुर्भावना का शिकार हो अपने मूल उद्देश्य से भटक चुका है। नैतिक पतन से समाज कमजोर हुआ है। वर्तमान समय में आवश्यकता है कि समाज में नैतिक विकास की स्थापना के लिए हम निरंतर प्रयत्नशील रहें। उन्होंने कहा कि आज की सरकार भी उसी का साथ देती है जो संगठित हैं। और सरकार बनाने में अपनी भूमिका को स्थापित करते हैं। श्री शर्मा ने कहा कि हमें इन बातों को जान समझ कर अपनी मजबूती को प्रदर्शित करना होगा। मंच के सचिव अंबुज पांडेय ने कहा कि हमारा समाज किसी भी अन्य समाज के प्रति कभी दुर्भावना पूर्ण नीति या कार्य करने का कार्य नहीं किया है। जिस प्रकार हमारे पूर्वजों ने समाज के हर वर्ग को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाई है हम उस रास्ते से अलग नहीं होंगे। हमारा उद्देश्य समाज को मजबूत कर प्रदेश एवं देश को एक स्वस्थ्य शासन व्यवस्था देना।
बैठक के समापन के पूर्व ब्रह्मर्षि समाज के अग्रणी अभिभावक खुदवां गांव निवासी भारतीय जनता पार्टी के समर्थक विनय शर्मा के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनके असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें 2 मिनट का मौन रखकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय शर्मा समाज को नई दिशा देने के लिए जीवन पर्यंत कार्य करते रहे। इस अवसर पर अजीत पांडेय, विश्वनाथ पांडेय, रौशन कुमार, श्रीमन पांडेय, चंदन तिवारी, सुभाष तिवारी, विजय तिवारी, टुनटुन तिवारी, जीतू तिवारी, धनंजय पांडेय, अम्बुज पांडेय, संजय शर्मा, अजय तिवारी वैगरह उपस्थित हुए थे।

Post a Comment