⚡ ब्रेकिंग News

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की हुई दर्दनाक मौत, रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव.




महराजगंज। कोठीभार थाना क्षेत्र के गुरली–समगढ़वा रेलवे ट्रैक पर गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में लगभग 65 वर्षीय वृद्ध की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 10:30 बजे रेलवे के वॉचमैन ने सिसवा बाजार–खड्डा रेलखंड पर किलोमीटर संख्या 324/0-4 के पास एक व्यक्ति के ट्रेन संख्या 55096 की चपेट में आने की सूचना दी। सूचना मिलते ही कोठीभार थाना पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची, जहां रेलवे ट्रैक के किनारे वृद्ध का शव पड़ा मिला।


जांच के दौरान मृतक की पहचान कोठीभार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 65 वर्षीय वृद्ध के रूप में हुई।  वह रेलवे ट्रैक के समीप पहुंच गया और ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि मामले में अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

       प्रभारी महराजगंज 

         कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...