⚡ ब्रेकिंग News

​पांडुलिपि संरक्षण में गया का डंका जनपद पदाधिकारी ने मगध विवि के कुलसचिव को किया सम्मानित।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी 5 /5/2026 को देश की सांस्कृतिक और बौद्धिक विरासत को सहेजने की दिशा में गया जिला बिहार में एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के उपलक्ष्य में आज कलेक्ट्रेट स्थित सभा कक्ष में एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने पांडुलिपि संरक्षण के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए मगध विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

बिहार में दूसरे स्थान पर गया जिलासमारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने बताया कि पूरे बिहार में पांडुलिपियों के दस्तावेजीकरण और संरक्षण के मामले में गया जिला द्वितीय स्थान पर है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय मगध विश्वविद्यालय के सक्रिय सहयोग और प्रो. मंगलम के कुशल नेतृत्व को दिया, जिनके प्रयासों से प्राचीन ज्ञान परंपरा को आधुनिक युग के लिए सुरक्षित किया जा रहा है। विकसित भारत की ओर एक कदमसम्मान ग्रहण करने के पश्चात अपने संबोधन में कुलसचिव प्रो. विनोद कुमार मंगलम ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने विरासत के महत्व पर जोर देते हुए कहा, "कोई भी राष्ट्र जो अपनी जड़ों, विरासत और परंपराओं को सुरक्षित नहीं रख पाता, उसे विकसित होने में भारी कठिनाई होती है। पांडुलिपियों का यह संरक्षण 'ज्ञान भारतम् मिशन' के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' के सपने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आगाज है।"


ज्ञान भारतम् मिशन और मगध विश्वविद्यालयउल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा वर्ष 2003 (पूर्व नाम: राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन) से संचालित इस योजना को अब 'ज्ञान भारतम् मिशन' के रूप में पुनर्गठित किया गया है। मगध विश्वविद्यालय इस मिशन के तहत प्राचीन ग्रंथों, ताड़पत्रों और हस्तलिखित दस्तावेजों को संरक्षित करने में महती भूमिका निभा रहा है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भारत के गौरवशाली ज्ञान से लाभान्वित हो सकें। समारोह में जिले के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं विश्वविद्यालय के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...