⚡ ब्रेकिंग News

गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम — एसडीएम ने संभाली स्थिति।

 

गैस किल्लत पर फूटा गुस्सा, सड़क जाम — एसडीएम ने संभाली स्थिति।


सासाराम :-क्षेत्र में एलपीजी गैस की लगातार हो रही किल्लत ने मंगलवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर ला दिया। गैस सिलेंडर नहीं मिलने से परेशान उपभोक्ताओं ने फजलगंज जीटी रोड पर सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

स्थिति की सूचना मिलते ही सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी मौके पर पहुंचीं और हालात का जायजा लिया। उन्होंने खुद मोर्चा संभालते हुए लोगों को शांत कराया और गैस वितरण की व्यवस्था को सुचारू कराया।


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई दिनों से एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा था, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

एसडीएम ने मौके पर ही उपभोक्ताओं को कतारबद्ध कराया और एजेंसी संचालकों को पारदर्शी तरीके से गैस वितरण करने का निर्देश दिया। सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया।

लोगों को संबोधित करते हुए एसडीएम ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। जिन उपभोक्ताओं का DCA नंबर आ चुका है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस दी जा रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और धैर्य बनाए रखने की अपील की।

प्रशासन की तत्परता के बाद हालात सामान्य हुए और पुलिस की निगरानी में शांतिपूर्ण तरीके से गैस वितरण जारी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...