⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में घरेलू गैस की कमी नहीं, कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई-प्रशासन.



संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP:- गयाजी जनपद समाहरणालय में सोमवार को अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था) की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस बैठक में जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में घरेलू गैस (LPG) की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति सुचारू रूप से जारी है।

​गैस उपलब्धता के मुख्य आंकड़े:--

जिले में विभिन्न कंपनियों के माध्यम से गैस की उपलब्धता इस प्रकार है।​इण्डेन (IOCL):31 वितरकों के पास 2,78,048 सिलेंडर।​भारत गैस (BPCL)25 वितरकों के पास 4,08,976 सिलेंडर। ​एचपी गैस (HPCL)16 वितरकों के पास 1,40,801 सिलेंडर। प्रशासन ने बताया कि 15 मार्च से 05 अप्रैल के बीच कुल 2,40,904 सिलेंडरों का वितरण किया जा चुका है। अवैध वसूली और कालाबाजारी रोकने के लिए सभी अनुमंडलों में 'धावा दल' का गठन किया गया है। हाल ही में, उपभोक्ताओं को मैसेज भेजने के बावजूद गैस डिलीवर न करने पर 'नारायणी इण्डेयन एजेंसी' के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) भी दर्ज की गई है।


​शिकायत निवारण और PNG सेवा:---

उपभोक्ता किसी भी समस्या या अधिक मूल्य की शिकायत जिला नियंत्रण कक्ष के नंबर 0631-2222253 पर कर सकते हैं। इसके साथ ही, जिले में पाइप नेचुरल गैस (PNG) का विस्तार भी तेजी से हो रहा है, जहाँ अब तक 1,985 घरों में गैस की आपूर्ति शुरू हो चुकी है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...