⚡ ब्रेकिंग News

टॉपर संजना गौतम ने रचा इतिहास, आर के इंटर कॉलेज का लहराया परचम...

 




महराजगंज:-परतावल विकास खण्ड क्षेत्र के आर के इंटरमीडिएट कॉलेज ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर विद्यालय, अपने अभिभावकों और क्षेत्र का नाम रोशन किया।

हाईस्कूल परीक्षा में संजना गौतम ने 552/600 अंक (92%) प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया और विद्यालय की टॉपर बनीं। वहीं इकरा ने 83.5% अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आफरीन परवीन 83.33% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। चौथे स्थान पर अमीना खातून (82.5%) और पांचवें स्थान पर राशिदा खातून (81.5%) रहीं। अन्य छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन भी सराहनीय रहा।

इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी का माहौल देखने को मिला। जिला पंचायत सदस्य आशिक अली ने विद्यालय पहुंचकर मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व माला पहनाकर सम्मानित किया और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर हिन्द अभिमान फाउंडेशन के डायरेक्टर ने भी टॉपर विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य इरफानुल्लाह खान ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से ही सफलता हासिल होती है।

कार्यक्रम में समाजसेवी रामसुरत यादव, जवाहिर यादव, अभिभावकगण तथा विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। सभी ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

        प्रभारी महराजगंज

            कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...