थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट ।
ATH NEWS 11 GROUP -: लालगंज थाना क्षेत्र के रामजानकी मार्ग पर हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। हादसे में पहले 61 वर्षीय आरती देवी की इलाज के दौरान मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल उनके पुत्र मनोज कुमार 35 ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, डिहुकपुरा उर्फ शुकुलपुरा निवासी आरती देवी अपनी बहू सुशीला के साथ देवी पाटन धाम दर्शन के लिए गई थीं। रविवार रात दर्शन कर लौटने के बाद कुदरहा बाजार पहुंचीं, जहां बहू ने पति मनोज कुमार को बुलाया। मनोज बाइक से मां और पत्नी को लेने पहुंचे और तीनों घर लौट रहे थे। रास्ते में चकिया के पास सामने से तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में आरती गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि 35 वर्षीय मनोज के पैर में फ्रैक्चर सहित गंभीर चोटें आईं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां रविवार रात लगभग दो बजे आरती की मौत हो गई। मनोज का दो दिन से जिला अस्पताल मे इलाज चला रहा था लेकिन हालत मे सुधार नहीं होने पर सोमवार को मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया। मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में मनोज की मौत हो गई। मनोज तीन भाइयों में सबसे बड़े थे मनोज के छोटे भाई कुलदीप का लगभग 4 साल पहले बीमारी के कारण मौत हो गया था। मनोज कुदरहा में इंजीनियरिंग वर्क का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से पत्नी सुशीला सहित परिवार का रो रो कर बुरा हाल हैं इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक की लहर है। चौकी इंचार्ज कुदरहा उमेश सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत किया जा चुका है मामले का जांच पड़ताल किया जा रहा है।

Post a Comment