गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत पिच प्लांट स्थित मुख्य सड़क पर सोमवार को एक हाइवा संख्या JH03P 9003 ने होंडा कम्पनी की एक बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना तकरीबन साढ़े छः बजे की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक विकास यादव ने सड़क के बायीं ओर खड़ा करके पेशाब कर रहा था। इसी दौरान पिच लदा उक्त हाइवा चालक नशे में धुत तेज रफ्तार से आकर जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे विकास यादव की बाइक की परखच्चे तक उड़ गई। इसके बाद धीरे-धीरे लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना पाकर हरिहरपुर ओपी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस द्वारा उक्त हाइवा व छतिग्रस्त बाइक को जब्त कर ओपी ले जाया गया। वहीं प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक चालक विकास यादव, पिता नरेश यादव, जो गाजाडीह बिहार का निवासी बताया जा रहा है।
वह अपने साढू उपेंद्र यादव के घर हरिहरपुर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रपुरा केवाल एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वर्तमान विधायक नरेश प्रसाद सिंह का बताया जा रहा है। बता दें कि आए दिन बड़ी गाड़ियां कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित मुख्य बाजार में सड़क जाम का कारण बनता जा रहा है। प्रशासन मौन है। ईश्वर का कृपा की चालक बाइक पर सवार नहीं था, वरना बड़ी घटना भी घट सकती थी। वहीं हरिहरपुर ओपी प्रभारी नसीम अंसारी से पूछे जाने पर उन्होंने ने कहा कि हाईवा मोड़ पर टर्न ले रहा था इसी के बीच घटना घटी है। गाड़ी मालिक हरिहरपुर ओपी पहुंच गए हैं। आगे के करवाई जारी है।


Post a Comment