संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATHNEWS 11GROUP :-गयाजी बिहार के गया जिले में पुलिस पर हमला करने और सरकारी कार्य में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ गया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। रामपुर थाना क्षेत्र के गेवाल बिगहा मोड़ पर हुई इस घटना के संबंध में पुलिस ने दो मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनांक 07 अप्रैल 2026 को रामपुर थाना को सूचना मिली कि गेवाल बिगहा मोड़ के पास एक दुकान के समीप कुछ लोग नशे की हालत में शोर-शराबा और आपस में मारपीट कर रहे हैं। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर रामपुर थानाध्यक्ष अपनी टीम के साथ मौके पर पहुँचे।
पुलिस पर जानलेवा हमला
जब पुलिस टीम ने मौके पर पहुँचकर हंगामा कर रहे लोगों को समझाने और शांत कराने का प्रयास किया, तो भीड़ में मौजूद असामाजिक तत्वों ने पुलिस के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। देखते ही देखते आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस बल पर हमला कर दिया और सरकारी कार्य में गंभीर रूप से बाधा उत्पन्न की।
इस घटना को गंभीरता से लेते हुए रामपुर थाना में कांड संख्या-198/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस ने त्वरित छापेमारी करते हुए इस कांड में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।
मो० इम्तियाज आलम पिता- जिनवान आलम मेराज आलम पिता -जिनवान आलम दोनों निवासी गेवाल बिगहा, थाना-रामपुर, जिला-गया
पुलिस का बयान सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस बल पर हमला करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। गिरफ्तार अभियुक्तों पर कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल अन्य फरार अभियुक्तों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

إرسال تعليق