गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड मुख्यालय स्थित भारत पेट्रोलियम पम्प के समीप कम्पोजिट शराब दुकान में मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों द्वारा शराब की पेटी चोरी कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। दुकान का अनुज्ञप्ति संख्या 013/सी ओ एन/जी ए आर/25-26 है। मामला प्रकाश में तब आया जब बुधवार को शराब दुकान में कार्यरत कर्मियों द्वारा दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि ताला टुटा हुआ है। इसके बाद यह मामला तूल पकड़ लिया। सूचना पाकर थाना प्रभार प्रभारी रोबिन उरांव अपने दल-बल के साथ पहुंचे। साथ ही सूचना पाकर पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। जहां यह जानकारी मिली कि नवनिर्मित मकान के पीछे लगभग 100 मीटर की दूरी पर एक टूटी हुई ताला मिली। वहीं उक्त दुकान की शटर का ताला भी तोड़ने का प्रयास किया गया, किंतु चोर असफल रहे। बताया जा रहा है कि शराब की 29 पेटी गोदाम से चोर चोरी कर फरार हो गए।
हालांकि स्थानीय पत्रकारों द्वारा इस संबंध में अनुज्ञप्तिधारी ज्योति राजा गुप्ता व दुकान के कर्मियों से पूछे जाने पर कुछ भी बताने से साफ तौर पर इनकार कर दिया गया। जबकि पुलिस निरीक्षक ब्रिज कुमार से पूछने पर उन्होंने बताया कि जांच-पड़ताल जारी है। साथ ही उन्होंने दुकान मालिक को सीसीटीवी कैमरा लगाने का निर्देश दिया। वहीं कॉन्स्टेबल सचिन पांडेय के द्वारा विभिन्न स्थानों पर जा-जा कर टॉर्च व मशीन के माध्यम से फेंके गए ताला पर अज्ञात चोरों के हाथ के पंजों का निशान चेक किया गया। मौके पर एसआई रौशन कुमार राम, विनय मांझी, संतोष कुमार यादव, प्रखण्ड प्रमुख सत्येन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पिंकू पांडेय, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि दिनेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि अनूप कुमार सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे। सवाल यह कि क्षेत्र में लगातार चोरों द्वारा चोरी की जा रही है, किंतु चोरों को पकड़ने में पुलिस नाकामयाब सिद्ध हो रही है। हाल की चोरी में यह दूसरी घटना है।

إرسال تعليق