⚡ ब्रेकिंग News

अगर आप कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल दे रहे है तो सावधान रहें, पढ़े खबर विस्तार से।




कंबल-बर्तन के बदले मोबाइल गैंग का पर्दाफाश:- 318 मोबाइल, 110 मदरबोर्ड के साथ 5 शातिर गिरफ्तार .


महराजगंज | 15 अप्रैल 2026 जनपद में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। ग्रामीण इलाकों को निशाना बनाकर पुराने मोबाइल फोन के जरिए साइबर ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। इस कार्रवाई में 5 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जो बिहार के विभिन्न जिलों के निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार यह गिरोह बेहद चालाकी से गांव-गांव घूमकर लोगों को कंबल या बर्तन देने का लालच देता था और बदले में उनके पुराने मोबाइल फोन इकट्ठा कर लेता था। इसके बाद इन मोबाइलों को कोलकाता के रास्ते साइबर अपराधियों तक पहुंचाया जाता था, जहां इनका इस्तेमाल बड़े स्तर पर साइबर ठगी के लिए किया जाता था।

 ऐसे करते थे ठगी का खेल-

जांच में खुलासा हुआ है कि इन मोबाइल फोन के मदरबोर्ड में मौजूद IMEI नंबर का इस्तेमाल कर OTP फ्रॉड, फिशिंग और फर्जी कॉलिंग जैसे साइबर अपराधों को अंजाम दिया जाता था। यानी एक साधारण दिखने वाला पुराना मोबाइल भी बड़े साइबर अपराध की कड़ी बन रहा था।

 पुलिस की बड़ी कार्रवाई---

अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन  अशोक मुथा जैन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक गोरखपुर रेंज  एस. चनप्पा के निर्देश पर, पुलिस अधीक्षक महराजगंज  शक्ति मोहन अवस्थी के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया।

साइबर क्राइम थाना प्रभारी निरीक्षक सजनू यादव और थाना श्यामदेउरवा प्रभारी अभिषेक सिंह की संयुक्त टीम ने परतावल नहर पटरी से पांचों अभियुक्तों को दबोच लिया।

 भारी मात्रा में बरामदगी---

पुलिस ने आरोपियों के पास से:-318 एंड्रॉइड मोबाइल (कीमत करीब ₹80 लाख),110 मोबाइल मदरबोर्ड,5 अतिरिक्त मोबाइल फोन 55 फर्जी बिल,₹5700 नकद,5 मोटरसाइकिल बरामद किए हैं।

 अब भी जारी है जांच---

पुलिस अब बरामद मोबाइलों के IMEI नंबर और डेटा का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है। इस मामले में वित्तीय लेन-देन, बैंकिंग नेटवर्क और हवाला कनेक्शन की भी गहन जांच की जा रही है।

 पुलिस की अपील---

पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने आम जनता से अपील की है कि पुराने मोबाइल फोन बेचते समय सावधानी बरतें और केवल अधिकृत व विश्वसनीय माध्यमों का ही इस्तेमाल करें, ताकि इस तरह के साइबर अपराधों से बचा जा सके।

         प्रभारी महराजगंज

             कैलाश सिंह.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...