⚡ ब्रेकिंग News

पानी भरे गढ्ढे में डूबने से किशोर की हुई मौत।

 



देव से मों अरशद का रिपोर्ट।



औरंगाबाद:- यह घटना देव थाना क्षेत्र कंतरी भुइयां टोला अदरी नदी की है मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के धनांव गांव निवासी रंजीत कुमार के 11 वर्षीय पुत्र अंशु कुमार के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार अंशु परिजनों से बिना बताए कंतरी भुइया टोला के समीप अदरी नदी में  जेसीबी से खुदाई की गई गढ्ढे में स्नान करने लगा.

इसी क्रम में वह गहरे पानी में चला गया. आसपास कोई नहीं होने के कारण डूबने से उसकी मौत हो गई. परिजनों ने जब खोजबीन शुरू की तो घटना की जानकारी मिली. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस घटना से मृतक किशोर के परिजनों में शोक व्याप्त है.

स्थानीय लोगों ने मृतक के आश्रितों के लिए आपदा राहत के तहत मुआवजे की मांग की है. थानाध्यक्ष सौरभ कूमार और शाहीद एकबाल दल बल के साथ पहूचें और ग्रामीणों को समझा बूझा कर मामला को शांत कराया थाना अध्यक्ष सौरभ कुमार ने बताया कि  नहर निर्माण कार्य के लिए खुदाई की गई गढ्ढे में काफी पानी जमा है जिसमें स्नान के दौरान डूबने से एक किशोर की मौत हुई. पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई कि जा रहीं हैं

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...