⚡ ब्रेकिंग News

कांडी मंडल व हरिहरपुर मंडल के संयुक्त तत्वाधान में विरोध प्रदर्शन का किया गया आयोजित ,आखिर क्यों? पुरा मामला क्या है पढ़ें खबर विस्तार से।

  गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।


 



एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के ​कांडी प्रखंड में भाजपा जिला संगठन गढ़वा के निर्देशानुसार कांडी मंडल और हरिहरपुर मंडल के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को एक विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन 'नारी वंदन बिल' (महिला आरक्षण विधेयक) के पारित न होने के विरोध में विपक्ष के खिलाफ किया गया।

​प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रखंड मुख्यालय पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने 'हेमंत सोरेन होश में आओ' और 'हेमंत सोरेन मुर्दाबाद' के नारों के बीच विपक्षियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि विपक्षी दलों के अड़ियल रवैये के कारण महिलाओं के सशक्तिकरण से जुड़ा यह महत्वपूर्ण बिल अधर में लटका हुआ है।

​इस अवसर पर मुख्य रूप से कांडी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष  अजू देवी और हरिहरपुर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष  गीता देवी उपस्थित रहीं। साथ ही किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलला दुबे, कांडी मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे और हरिहरपुर मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने भी विरोध का नेतृत्व किया।

​कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से ललन पासवान, निर्मल विश्वकर्मा (महामंत्री), किसमतिया देवी, सोभीला कुंवर, सरिता देवी, रामबचन पाल, सुग्रीव पासवान और भंकु पासवान आदि शामिल रहे। सभी ने एक स्वर में मांग की कि महिलाओं के हक और सम्मान के लिए इस बिल को जल्द से जल्द लागू किया जाना चाहिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...