महराजगंज। अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामदेउरवां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने ग्राम बेलासपुर नर्सरी क्षेत्र में छापेमारी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से करीब 10 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकर गौतम के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि बेलासपुर नर्सरी क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दबिश दी गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से रामू साहनी पुत्र श्रीराम साहनी, निवासी ग्राम बेलासपुर नर्सरी थाना श्यामदेउरवां को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई, जिसे मौके पर ही कब्जे में ले लिया गया।
इस संबंध में थाना श्यामदेउरवां पर मु0अ0सं0 117/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और ऐसे कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में शामिल रहे: उपनिरीक्षक राजेश कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संजय सिंह, संजीव गुप्ता, कांस्टेबल सूरज यादव व महिला कांस्टेबल प्रतिमा सिंह।
अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार अभियान जारी है।
प्रभारी महराजगंज
कैलाश सिंह.

Post a Comment