⚡ ब्रेकिंग News

नौकरी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, कलवारी पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई.


संजय कुमार चौरसिया ब्यूरो रिपोर्ट बस्ती .

कलवारी, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र में नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त को दबोच लिया।

कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव की पीड़िता ने 13 फरवरी को कलवारी थाने में लिखित तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत करते हुए मु0अ0सं0 26/2026 धारा 69/352/351(3) बीएनएस के तहत अभियोग दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कलवारी मुस्तहकम गेट के पास से आरोपी रोहित कुमार पुत्र डोलई, निवासी मुरादपुर, थाना कलवारी, जनपद बस्ती को गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह, हेड कांस्टेबल कैलाशनाथ यादव एवं कांस्टेबल श्यामसुंदर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...