संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी एस एस पी सुशील कुमार के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गया पुलिस और बिहार STF की संयुक्त टीम ने गुरारू थाना क्षेत्र के ग्राम मथुरापुर डीह में एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से अवैध हथियार, अर्धनिर्मित थर्नट और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का बड़ा जखीरा बरामद करते हुए एक कुख्यात हथियार तस्कर को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी 2 सितंबर 2026 को STF द्वारा गुरारू पुलिस को सूचना मिली कि मथुरापुर निवासी सालिक मिस्त्री अपने घर में अवैध हथियारों का निर्माण और तस्करी कर रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस अधिकारी (SDPO) टिकारी के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने जब सालिक मिस्त्री के मकान की घेराबंदी की, तो भागने की कोशिश कर रहे आरोपी को पुलिस बल ने खदेड़कर धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी सालिक मिस्त्री (पिता- बिगन मिस्त्री, साकिन- मथुरापुरडीह, थाना- गुरारू, जिला- गया) का रहने वाला है।
चौकी के नीचे बोरे में छुपा रखा था हथियारों का जखीरा..
गिरफ्तार अभियुक्त की निशानदेही पर कमरे में रखी चौकी के नीचे जमीन के अंदर छुपाकर रखे गए बोरे से हथियार और भारी मात्रा में निर्माण सामग्री बरामद की गई।
बरामद सामान की सूची:-
निर्मित व अर्धनिर्मित हथियार 01 देशी पुराना थर्नट, 02 अर्धनिर्मित थर्नट, 02 लोहे के छिद्रनुमा पुराने बैरल, 04 अर्धनिर्मित थर्नट बॉडी और 04 थर्नट के पार्ट्स।
पाइप व कच्चा माल विभिन्न आकार (1 इंच, 1.5 इंच और आधा इंच बोर) के 12 लोहे के पाइप, 01 लोहे की रॉड और 01 लोहे की पत्तर।
निर्माण उपकरण व मशीनें 01 हीट मशीन, 02 इलेक्ट्रिक ड्रिल मशीन, 02 लोहा काटने की इलेक्ट्रिक मशीन (एक में ब्लेड लगा), 02 हाथ से चलने वाली पुरानी ड्रिल मशीन, 01 बड़ी इलेक्ट्रिक लोहा कटर मशीन, 03 लोहे के हथौड़े (लकड़ी के बेट के साथ), 02 छेनी, 02 प्लास, 01 पेचकश और 01 इंच टेप।
कांड दर्ज, अन्य तस्करों की तलाश जारी...
पूछताछ के दौरान आरोपी बरामद हथियारों और उपकरणों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इस संबंध में गुरारू थाना में कांड संख्या-247/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है और यह जानने में जुटी है कि वह किस गिरोह के लिए हथियारों की सप्लाई करता था। इस मामले से जुड़े अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

إرسال تعليق