⚡ ब्रेकिंग News

पटना जंक्शन पर मोबाइल चोरों के गिरोह का पर्दाफाश,स्मार्टफोन के साथ आरोपी गिरफ्तार।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट.


ATH न्यूज़ 11 GROUP:-पटना रेल थाना पटना जंक्शन की पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्टेशन परिसर में सक्रिय मोबाइल चोरों के गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने प्लेटफार्म संख्या 02/03 के पश्चिमी छोर आरओबी के नीचे से कुल 07 शातिर अभियुक्तों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से विभिन्न कंपनियों के 07 चोरी के टचस्क्रीन स्मार्टफोन मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

​इस संबंध में रेल थाना पटना जंक्शन में कांड संख्या- 507/26 (दिनांक:- 08/09/2026) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2), 317(2), 317(4), 317(5) एवं 112(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। यह प्राथमिकी पुलिस अवर निरीक्षक अनिरुद्ध उपाध्याय रेल थाना पटना जंक्शन के बयान पर दर्ज की गई है।

​गिरफ्तार अभियुक्तों की सूची।

​लाखन पासवान (35 वर्ष), पिता- किशोर पासवान, साकिन- विरूविगहा, थाना- चंदौती, जिला- गया

​बबलू रजक (30 वर्ष), पिता- स्व० चिना रजक, साकिन- यारपुर योगिया टोला, थाना- गर्दनीबाग, जिला- पटना

​कुन्दन कुमार (28 वर्ष), पिता- मदन प्रसाद, साकिन- शर्माबाजार, थाना- बाराचट्टी, जिला- गया

​विक्की कुमार (22 वर्ष), पिता- जगदीश प्रसाद, साकिन- ब्रह्मपुर (वार्ड नं०- 11), थाना- ब्रह्मपुर, जिला- बक्सर

​राजा कुमार (26 वर्ष), पिता- मुख नट, साकिन- आर०ब्लॉक गोलंबर पुरानी बस स्टैंड, थाना- कोतवाली, जिला- गया

​संतोष कुमार उर्फ गणेश कुमार (35 वर्ष), पिता- गया प्रसाद, साकिन- परसा बाजार, थाना- परसा बाजार, जिला- पटना

​दुर्गा कुमार गुप्ता (40 वर्ष), पिता- लालबाबू गुप्ता, साकिन- दानापुर कैंट, थाना- दानापुर, जिला- पटना

​मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी कमान पुलिस अवर निरीक्षक उमेश राय (रेल थाना पटना जंक्शन) को सौंपी गई है, जो इस पूरे मामले का अनुसंधान कर रहे हैं। पुलिस इस बात का पता लगा रही है कि इस गिरोह के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और बरामद मोबाइलों के वास्तविक मालिकों की पहचान की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...