⚡ ब्रेकिंग News

कांडी बाजार में सड़क पर बह रहा नाली का गंदा पानी, जिम्मेवारों की अनदेखी से बढ़ी परेशानी।

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी -प्रखंड के  मुख्य बाजार के मुख्य सड़क पर आखिर कब तक बहता रहेगा नाली का गंदा पानी।सड़क की स्थिति बद से बदतर बनी हुई है। नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे बाजार आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नाली की साफ-सफाई नहीं कराई गई तो गंदगी के कारण विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है।

बताया जाता है कि करीब एक-दो माह पूर्व क्षेत्रीय विधायक के सौजन्य से जन कल्याण मिशन के तहत  मुख्य सड़क के पश्चिमी भाग में नाली की सफाई कराई गई थी, लेकिन सड़क के पूर्वी भाग की नाली की सफाई नहीं कराई गई। इसके कारण अब पूर्वी हिस्से से नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है और स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।

कांडी प्रखंड मुख्यालय होने के बावजूद नाली की इस गंभीर समस्या पर किसी पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि का ध्यान नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा ग्रामीणों और आम लोगों से कई तरह के वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर समस्याओं का समाधान नहीं हो पाता। कांडी बाजार की नाली की स्थिति इसका जीता-जागता उदाहरण है।

सबसे बड़ी बात यह है कि इसी मुख्य सड़क से पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि आना जाना कर रहे हैं लेकिन समस्या आज भी यथावत है। इसके बावजूद सड़क पर बह रहे नाली के गंदे पानी की समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कांडी बाजार क्षेत्र का प्रमुख बाजार है, जहां प्रतिदिन दूर-दराज के ग्रामीण खरीदारी करने पहुंचते हैं। सड़क पर गंदा पानी बहने से दुकानदारों के साथ-साथ राहगीरों और बाजार आने वाले लोगों को भी काफी परेशानी हो रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...