ATH NEWS 11:-डेहरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव निवासी को जिला जदयू की नई कार्यकारिणी में महासचिव के पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके पूर्व भी संतोष कुमार उर्फ संतोष कुशवाहा जद यू के कई पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। संतोष कुशवाहा पूर्व में डेहरी प्रखंड दक्षिणी क्षेत्र से जिला परिषद के सदस्य पद के प्रत्याशी भी रहे हैं ।उन्हें जिला जनता दल के महासचिव बनाए जाने पर जनता दल यू के प्रदेश महासचिव अमरेश चौधरी, जिला अध्यक्ष विंदा चंद्रवंशी, डेहरी प्रखंड पूर्व प्रमुख सह जद यू के वरीय नेता रामप्रवेश सिंह कुशवाहा , जद यू डेहरी नगर अध्यक्ष सतेंद्र कुशवाहा, प्रमोद मेहता ,शशि भूषण प्रसाद, विनोद कुमार सहित कई जद यू के वरीय नेताओं एवं कार्यकर्ताओं तथा इंद्रपुरी क्षेत्र के कई समाजसेवी तथा बुद्धिजीवी लोगों ने उनके इस मनोनयन पर खुशी जाहिर की है।
संतोष कुशवाहा को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है,जिससे
कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।
जेडीयू के साथ-साथ एनडीए नेताओं व कार्यकर्ताओं ने भी इनको बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। वहीं नवनियुक्त महासचिव संतोष कुशवाहा ने बताया कि पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने में सकारात्मक भूमिका निभाएंगे।

إرسال تعليق