⚡ ब्रेकिंग News

रंगदारी मांगने और दहशत फैलाने वाले दो अपराधी को देशी कट्टा व कारतूस के साथ गए दबोचाये।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत परैया थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर एक देशी कट्टा और एक खाली कारतूस (खोखा) भी बरामद किया है।

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, 09 सितंबर 2026 को परैया थाना को सूचना मिली कि काष्ठा बाजार स्थित एक दुकान पर पंकज कुमार उर्फ नन्कु यादव अपने सहयोगियों के साथ अवैध हथियार लेकर पहुंचा है और रंगदारी मांगते हुए धमकी दे रहा है।

​सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष परैया पुलिस टीम के साथ ग्राम लालगंज पहुंचे। पुलिस को देखते ही दो संदिग्ध भागने लगे, जिन्हें पुलिस बल की मदद से खदेड़कर पकड़ लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान लालगंज थाना चंदौती, जिला गया निवासी पंकज कुमार उर्फ नन्कू यादव पिता:- इन्दर यादव) और विक्की कुमार उर्फ बिट्टु कुमार पिता:- मुन्ना यादव के रूप में हुई है।

​कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे व्यवसायियों में दहशत फैलाने और रंगदारी वसूलने के लिए अवैध हथियार का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने हथियार को काष्ठा बाजार से पश्चिम झाड़ियों में छिपाने की बात कबूली। इसके बाद पुलिस ने अभियुक्तों की निशानदेही पर झाड़ी के पास मिट्टी में दबाकर रखा गया 01 देशी कट्टा और 01 खोखा बरामद कर लिया।

​मामले में परैया थाना कांड संख्या 275/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक इतिहास का पता लगा रही है और इस बात की भी जांच की जा रही है कि वे किसी संगठित गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।a

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...