⚡ ब्रेकिंग News

दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर, में दो युवक गंभीर रूप से घायल.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।




एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय पेट्रोल पंप के समीप बुधवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए कांडी उप स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां चिकित्सक अभिमन्यु कुमार ने प्राथमिक उपचार किया और दोनों को खतरे से बाहर बताया।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन संख्या JH-03AX-3543 कांडी बाजार से मझिआंव की ओर जा रहा था। वहीं दूसरी ओर लूना मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्ति मझिआंव की ओर से कांडी की तरफ आ रहा था। इसी दौरान विजय पेट्रोल पंप के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई।


दुर्घटना में 60 वर्षीय सत्यानंद दुबे, निवासी गड़ा खुर्द, घायल हुए। बताया गया कि उन्होंने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गए। वहीं दूसरी बाइक पर सवार करीब 18 वर्षीय सोनू कुमार, पिता उपेंद्र पासवान, ग्राम गुडूर, थाना भवनाथपुर, भी घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल कांडी उप स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।


घटना की सूचना मिलते ही कांडी थाना प्रभारी अशफाक आलम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए भेज दिया। वहीं दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर कांडी थाना ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...