थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज - बस्तीजिले के दुबौलिया थाना पुलिस ने जनपद अयोध्या से चोरी किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का एक ट्रैक्टर, एक ट्रॉली तथा 1,200 रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, दुबौलिया थाना पुलिस...
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर-ट्रॉली को बेचने की कोशिश कर रहे आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान पुलिस को चोरी की घटना से जुड़े अहम सुराग मिले।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। दुबौलिया पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Post a Comment