थाना लालगंज से रामजीत की रिपोर्ट.
ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज। थाना लालगंज पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त को मंगलवार को करीब 11 बजे महादेवा चौराहे से लगभग 300 मीटर आगे मुंडेरवा रोड से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक मामले में मु0अ0सं0 171/26 के तहत धारा 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सिद्धू पुत्र वाघे उर्फ निरंजन, निवासी ग्राम बानपुर, थाना लालगंज, जनपद बस्ती के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के बाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर अभियुक्त को न्यायालय बस्ती भेज दिया गया।
अभियुक्त की गिरफ्तारी में प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द चौधरी, उपनिरीक्षक मोहन लाल चौधरी, उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायन यादव, कांस्टेबल अर्जुन यादव और कांस्टेबल अरविन्द कुमार शामिल रहे।

إرسال تعليق