⚡ ब्रेकिंग News

जिला परिवहन कार्यालय में लंबित ई-चालानों के निपटारे हेतु विशेष काउंटर शुरू, 50% छूट का मिलेगा लाभ।

 




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-​गयाजी आगामी 12 सितंबर 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को देखते हुए गयाजी जिला परिवहन विभाग ने लंबित यातायात ई-चालानों के त्वरित निपटारे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए जिला परिवहन कार्यालय में 01 सितंबर से 12 सितंबर 2026 तक एक विशेष काउंटर स्थापित किया गया है।

​बिहार परिवहन विभाग की 'एकमुश्त यातायात चालान निपटान योजना' के तहत वाहन मालिकों को राहत दी जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक के ऐसे ई-चालान, जो 90 दिन या उससे अधिक समय से लंबित हैं, उनके जुर्माने की राशि पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है।

​जिला परिवहन कार्यालय में बने विशेष काउंटर पर वाहन मालिक अपने लंबित चालान की स्थिति जांच कर छूट का लाभ उठा सकते हैं। जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) राजेश कुमार ने वाहन मालिकों से अपील की है कि वे कार्यालय आते समय अपना ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (RC) और ई-चालान की कॉपी साथ लेकर आएं। पहले से सत्यापन कराने से लोक अदालत के दिन भीड़ से बचा जा सकेगा और मामलों का निपटारा तेजी से हो सकेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...