⚡ ब्रेकिंग News

पितृपक्ष मेला-2026 सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर एसएसपी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई आयोजित।





संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-​आज दिनांक 11/09/2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक एसएसपी सुशील कुमार गया के निर्देशन में आगामी पितृपक्ष मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला पदाधिकारी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

​बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक एसपी अपर समाहर्ता, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीएम पुलिस उपाधीक्षक (नगर-2), पुलिस उपाधीक्षक (रक्षित), पुलिस उपाधीक्षक (बोधगया) और शहर के सभी थानों के थानाध्यक्ष मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​बैठक के दौरान देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम यातायात प्रबंधन और सुदृढ़ विधि-व्यवस्था बनाए रखने पर विस्तृत चर्चा की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अधिकारियों को निम्नलिखित अहम दिशा-निर्देश जारी किए गए ​मेले के दौरान असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखने और सुरक्षा के कड़े इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। ​तीर्थयात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन और पार्किंग की समुचित व्यवस्था का खाका तैयार किया गया।

​मेला क्षेत्र में पुलिस बल की तैनाती, गश्त बढ़ाने और सहायता केंद्रों को सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए। ​बैठक के अंत में सभी थाना अध्यक्षों एवं वरीय अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने का आदेश दिया गया।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...