झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखण्ड के 10 विभिन्न स्कूलों में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन का कार्य 11 व 12 सितम्बर को होगा।उक्त आशय का पत्र जारी करते हुए बीपीओ रविन्द्र कुमार मेहता ने बताया कि प्रखण्ड के वैसे 10 विद्यालय जहां पर पिछली बार विवाद होने के कारण स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन स्थगित कर दिया गया था।उन्होंने बताया कि पुनर्गठन को लेकर कार्यालय के द्वारा पर्यवेक्षक की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है।
जिन स्कूलों में एसएमसी का पुनर्गठन होना है उनमें राजकीय मध्य विद्यालय सुंडीपुर,रा.बुनियादी विद्यालय सेमौरा ,उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोसांग ,कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कांडी में 11 सितम्बर को ,जबकि राजकीय जमा दो उच्च विद्यालय कांडी ,रा मवि खरौंधा ,रा मवि जयनगरा ,रा मवि बलियारी ,नव प्रावि जमुआ व नव प्रावि कवलदाग में 12 सितम्बर को स्कूल प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सम्पन्न होगा।बीपीओ ने बताया कि पुनर्गठन से पूर्व संबंधित विद्यालय के हेडमास्टर को उक्त आशय की व्यापक प्रचार प्रसार कराने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।


Post a Comment