⚡ ब्रेकिंग News

झारखंडी महादेव मंदिर की "पवित्रता बचाओ" - बजरंग दल ने SDO को सौंपा आवेदन.




ATN NEWS 11:- रोहतास जिले के डेहरी डालमियानगर से एक अहम खबर। झारखंडी महादेव मंदिर धाम की पवित्रता को लेकर बजरंग दल ने आवाज उठाई है। संगठन का आरोप है कि मंदिर परिसर के आसपास असामाजिक गतिविधियां बढ़ गई हैं।


बजरंग दल, डेहरी डालमियानगर के कार्यकर्ताओं ने अनुमंडल पदाधिकारी डेहरी को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है।  

आरोप है कि मंदिर धाम परिसर में नशीले पदार्थों का सेवन किया जा रहा है। साथ ही मंदिर के आसपास मांसाहारी बिरयानी की दुकानें संचालित हो रही हैं।



"झारखंडी महादेव मंदिर एक महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल है। यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। लेकिन नशीले पदार्थों के सेवन से धार्मिक वातावरण प्रभावित हो रहा है। महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा होती है।"


आवेदन में यह भी कहा गया है कि मंदिर के समीप ही छठ पर्व का छठ घाट और श्मशान घाट भी स्थित है। बजरंग दल का कहना है कि मांसाहार की खुली बिक्री और कचरा फेंकने से श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंच रही है।


"हमारा उद्देश्य किसी की भावना को ठेस पहुंचाना नहीं है। हम सिर्फ मंदिर की पवित्रता और शांतिपूर्ण माहौल चाहते हैं। सावन के महीने में तो मांसाहार की बिक्री पूरी तरह बंद होनी चाहिए।"


बजरंग दल ने प्रशासन से मांग की है कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए और धार्मिक स्थल की गरिमा बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।  

फिलहाल प्रशासन की तरफ से इस मामले पर जांच का आश्वासन दिया गया है।

डेहरी से धार्मिक भावनाओं और प्रशासनिक कार्रवाई का ये मामला अब चर्चा में है। ATN NEWS 11 इस पर आगे भी नजर बनाए रखेगे.

Post a Comment

Previous Post Next Post
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...