संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEWS 11 GROUP:-गयाजी पुलिस और सीआरपीएफ (CRPF) की संयुक्त टीम ने नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। छकरबंधा थाना क्षेत्र के पिछुलिया मोड़ (बरहा घाटी) स्थित जंगली इलाके में छिपाकर रखी गई एक AK-47 की मैगजीन, 05 जिंदा कारतूस और 01 खोखा बरामद किया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) गयाजी के निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) इमामगंज के दिशा-निर्देशन में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया। 18 अगस्त 2026 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर छकरबंधा पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों की एक विशेष टीम गठित कर तलाशी अभियान चलाया गया था।
बरामदगी का विवरण:-
AK-47 मैगजीन:- 01
जिंदा कारतूस:- 05
खोखा:- 01
इस संबंध में छकरबंधा थाना में कांड संख्या 31/26 (दिनांक 18/08/2026) दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस सफलता से नक्सली गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगेगा और क्षेत्र में शांति व्यवस्था मजबूत होगी। पुलिस का कहना है कि इलाके में नक्सलियों और अपराधियों के खिलाफ इस तरह के विशेष सर्च अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

إرسال تعليق