⚡ ब्रेकिंग News

गयाजी में ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के लिए विशाल सोलर मेला आयोजित,जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकरने ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। ​




संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।



ATH NEWS 11 GROUP :-गयाजी के हरिदास सेमिनारी परिसर में ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता के उद्देश्य से एक विशाल सोलर मेले का आयोजन किया गया। इस मेले का मुख्य लक्ष्य आम नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित करना और योजना के फायदों से जोड़ना था।


​कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित उपभोक्ताओं और क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले सोलर वेंडरों को मंच से प्रशंसा पत्र (Appreciation Letter) देकर सम्मानित किया गया।

​सब्सिडी और वित्तीय लाभों की मिली जानकारी...

कार्यपालक अभियंता (EEE, गया रूरल) ई. बिनोद कुमार ने जनसमूह को संबोधित करते हुए योजना के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित किया। उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा न केवल पर्यावरण के अनुकूल है, बल्कि बिजली बिल को शून्य करने का सबसे प्रभावी साधन भी है। उन्होंने इस दौरान ​भारत सरकार द्वारा दी जाने वाली केंद्रीय सब्सिडी, और बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त 'टॉप-अप सब्सिडी' के वित्तीय लाभों की विस्तृत जानकारी दी।


​गांव-गांव जाकर जागरूक करेगा 'सोलर रथ'...

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण जनपद पदाधिकारी शशांक शुभंकर गयाजी द्वारा ‘सोलर रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करना रहा। यह सोलर रथ जिले के विभिन्न शहरी और ग्रामीण इलाकों में भ्रमण कर लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करेगा।

​विभाग को उम्मीद है कि इस मेले और जागरूकता रथ के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा के प्रति लोगों का रुझान तेजी से बढ़ेगा और तय लक्ष्यों को जल्द हासिल कर लिया जाएगा।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...