झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी, मझिआंव और बरडीहा के किसानों के लिए मंगलवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। पिछले सैकड़ों सालों से जिस खेतों में पानी की एक-एक बूंद के लिए हजारों एकड़ जमीन तरस रही थी, उसमें आखिरकार पानी आ ही गया। क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह के प्रयास से यह सपना साकार हुआ है।
विधायक प्रतिनिधि अतिश सिंह ने बताया कि करीब एक दसक पहले 165 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी सरकारी सिस्टम से बांयी बांकी नहर में पानी नहीं पहुंच पाया था। जिसे सरकार नहीं कर सकी, उसे विधायक नरेश प्रसाद सिंह जी ने अपनी जिद और दूरदर्शी सोच से *"मिशन जन कल्याण"* के तहत सच कर दिखाया है।उन्होंने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस क्षेत्र में नहर के माध्यम से पानी देखना किसी सपने के सच होने जैसा है।
अतिश सिंह ने बताया कि सरकारी बजट का इंतजार किए बिना विधायक जी ने अपने निजी संसाधनों से सेमरी के'बेलदहा डैम' की पईन को पूरी सफाई करवाई। इसके बाद नहर का रास्ता साफ करवाया और जहां-जहां रुकावट थी, वहां दर्जनों जगहों पर अपने स्तर से होम पाइप डलवाकर, जेसीबी के माध्यम से पानी को आगे बढ़ाया।
इसका नतीजा है कि सिर्फ मुख्य नहर ही नहीं, बल्कि *नारायणपुर वितरणी और शोहगड़ा वितरणी* में भी पानी पूरी रफ्तार से दौड़ने लगा है।
उन्होंने कहा कि नहर में पानी आने से कांडी, मझिआंव और बरडीहा प्रखंड के सैकड़ों गांवों के हजारों एकड़ खेतों को नया जीवन मिलेगा। धान की खेती करने वाले किसानों में जबरदस्त खुशी है। अब समय पर पटवन होने से फसल बर्बाद होने से बचेगी।
उदल राम, गोरख सिंह, सहित अन्य किसानों ने कहा कि_"नेता हो तो ऐसा! जो सिर्फ वादे नहीं करता, बल्कि जमीन पर काम करके दिखाता है।"समस्त क्षेत्र के किसानों और आम जनता की तरफ से विधायक श्री नरेश प्रसाद सिंह जी का कोटि-कोटि आभार जताया है।

إرسال تعليق