झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।
एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी प्रखंड मुख्यालय स्थित राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय में प्रतिनियोजन पर पदस्थापित प्रभारी प्रधानाध्यापक मलय कुमार सिंह को जिला शिक्षा पदाधिकारी, गढ़वा के आदेश पर तत्काल प्रभाव से उनके प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब उन्हें उनके मूल विद्यालय उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय लावाहीकला, डंडई वापस भेजा जा रहा है।जिला शिक्षा पदाधिकारी को मिली शिकायत और उपायुक्त, गढ़वा के सचिवीय आदेश के आलोक में विद्यालय की व्यवस्था सुधारने के लिए जांच कराई गई थी। विदित हो कि कार्यालय ज्ञापांक 627 दिनांक 17.04.2026 के द्वारा मलय कुमार सिंह को राजकीय कृत जमा दो उच्च विद्यालय कांडी में अगले आदेश तक प्रभारी प्रधानाध्यापक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था।
उनके विरुद्ध CP Grams द्वारा पद से मुक्त करने की शिकायत दर्ज की गई। साथ ही उन पर अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर अन्य विद्यालयों के प्रभारी प्रधानाध्यापकों से अनावश्यक पत्राचार और जनप्रतिनिधियों से वाद-विवाद करने का आरोप है, जिसे स्वेच्छाचारिता और मनमानी बताया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच दल का गठन किया गया। जांच के बाद डीईओ ने मलय कुमार सिंह का कांडी विद्यालय में प्रतिनियोजन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया। अब विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व राम प्रसाद पाठक, स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक, राजकीयकृत +2 उच्च विद्यालय कांडी को सौंपा गया है। आदेश के अनुसार मलय कुमार सिंह 11.08.2026 तक विद्यालय का संपूर्ण प्रभार राम प्रसाद पाठक को हस्तगत करेंगे। इसके बाद 12.08.2026 के अपराह्न से वे अपने मूल पदस्थापन वाले विद्यालय उत्क्रमित जमा दो उच्च विद्यालय लावाही कला, डंडई में योगदान देंगे।


إرسال تعليق