संपादक डॉ मदन मोहन मिश्र की रिपोर्ट।
ATH NEW 11 GROUP :-गयाजी चाकंद थाना क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद के दौरान हथियार बरामदगी का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने पति द्वारा पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी दिए जाने के बाद हिम्मत दिखाते हुए हथियार और कारतूस पुलिस के हवाले कर दिए। पीड़िता द्वारा चाकंद थाने में दी गई शिकायत के अनुसार, उसका पति आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। 21 अगस्त को विवाद के दौरान पति ने पिस्टल दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी और हथियार को घर में रखे कूलर में छिपाकर बाहर चला गया। पति के जाने के बाद महिला ने कूलर से पिस्टल और कारतूस निकाले और सीधे चाकंद थाना पहुंचकर पुलिस अधिकारियों को सौंप दिए।
चाकंद थाना पुलिस ने महिला की लिखित शिकायत पर कांड संख्या 187/26 दर्ज कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई और आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पुलिस द्वारा ज़ब्त किए गए सामान।
पिस्टल- 01
मैगजीन- 01
जिंदा कारतूस-05

Post a Comment