⚡ ब्रेकिंग News

देशभक्ति के रंग में रंगा बाल विकास विद्यालय, सभी शाखाओं में निकली भव्य प्रभात फेरी.










**मिथिलेश कुमार पाण्डेय व्यूरो चीफ औरंगाबाद।**





*औरंगाबाद।* *स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर बाल विकास विद्यालय की सभी शाखाओं में देशभक्ति एवं राष्ट्रीय चेतना से ओत-प्रोत भव्य प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।* *विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ विभिन्न मार्गों से प्रभात फेरी निकालकर लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।*


*प्रभात फेरी में बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई महापुरुषों की झांकियां, भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति से जुड़ी प्रस्तुतियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं।* *नन्हे-नन्हे बच्चे महापुरुषों का स्वरूप धारण कर कार्यक्रम में शामिल हुए, जिसे देखने के लिए रास्ते में बड़ी संख्या में लोग भी जुटे।*


*माली शाखा की प्रभात फेरी में माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय एवं एस आई अखिलेश सिंह ने बच्चों के साथ पूरे कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था में भरपूर सहयोग प्रदान किया।* *पुलिस प्रशासन के इस सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुआ।* *विद्यालय परिवार ने इसके लिए माली थाना अध्यक्ष एवं पूरी पुलिस टीम के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।*


*अंबा शाखा के बच्चों ने चारों प्रमुख मार्गों से तिरंगा एवं आकर्षक झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।* *बच्चों की अनुशासित प्रस्तुति और देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र राष्ट्रभक्ति के माहौल में सराबोर रहा।*


*माली बाल विकास विद्यालय द्वारा बच्चों को माली थाना परिसर में आमंत्रित किया गया, जहां पुलिस प्रशासन की ओर से बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।* *इस अवसर पर महापुरुषों के रूप में सजे बच्चों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।*


*देवरिया शाखा में भी बच्चों ने भारतीय संस्कृति एवं देशभक्ति पर आधारित सुंदर झांकियों के साथ प्रभात फेरी निकाली।* *बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।*


*इस अवसर पर बाल विकास विद्यालय के निदेशक अजय पाण्डेय ने कहा कि “बच्चे देश का भविष्य हैं।* *उनके अंदर राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, संस्कार और अपनी संस्कृति के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना शिक्षा का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।* *स्वतंत्रता दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व बच्चों को देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के त्याग एवं बलिदान से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं।”*


*उन्होंने प्रभात फेरी को सफल बनाने में सहयोग देने वाले माली थानाध्यक्ष दीपक कुमार राय,अखिलेश सिंह,पुलिस प्रशासन, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों, छात्र-छात्राओं एवं सभी शाखाओं के विद्यालय परिवार के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।*


*विद्यालय परिवार ने संकल्प लिया कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में देशभक्ति, संस्कार, संस्कृति और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करने के लिए ऐसे रचनात्मक कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।*

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...