⚡ ब्रेकिंग News

फरार प्राथमिक अभियुक्तों के घर कांडी पुलिस ने चस्पा किया इश्तिहार.

 झारखंड गढ़वा ब्यूरो चीफ डॉ श्रवण कुमार की रिपोर्ट।





एटीएच न्यूज़ 11:- गढ़वा जिले के कांडी थाना कांड संख्या 104/2025 के प्राथमिक अभियुक्त नसिम अंसारी एवं वसीम अंसारी, दोनों पिता गफुर अंसारी, साकिम बड़होर, थाना बभनी, जिला सोनभद्र (उत्तर प्रदेश) के घर कांडी पुलिस ने विधिवत छापेमारी कर इश्तिहार चस्पा किया।


बताया गया कि दोनों प्राथमिक अभियुक्त काफी लंबे समय से फरार चल रहे थे। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने के बाद गढ़वा न्यायालय द्वारा इश्तिहार निर्गत किया गया। न्यायालय के आदेश के आलोक में कांडी पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में दोनों अभियुक्तों के घर पर इश्तिहार चस्पा किया।


पुलिस की इस कार्रवाई के बाद फरार अभियुक्तों पर कानून का शिकंजा और कस गया है। पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...