⚡ ब्रेकिंग News

इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिलने के आरोप में दो पुलिसकर्मी निलंबित, महिला आरक्षी की मौत मामले में जांच तेज.




थाना लालगंज से रामजीत चौधरी की रिपोर्ट.



ATH NEWS 11 GROUP -:लालगंज -बस्ती जिले लालगंज थाने में तैनात महिला आरक्षी केसरी वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद हुई मौत के मामले में उनके पति आरक्षी नागेंद्र वर्मा द्वारा लगाए गए आरोपों को पुलिस अधीक्षक ने गंभीरता से लिया है। मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए पुलिस कार्यालय में तैनात उर्दू अनुवादक अब्बास अली और आरक्षी दीपक मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।


पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, महिला आरक्षी के पति नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाए थे, जिनकी जांच क्षेत्राधिकारी हरैया द्वारा की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रचलित जांच की शुचिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रथम दृष्टया दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है।


बताया गया कि निलंबित किए गए दोनों पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


गौरतलब है कि महिला आरक्षी केसरी वर्मा की मौत के बाद उनके पति ने आरोप लगाया था कि सिर में गंभीर चोट के बावजूद इलाज के लिए छुट्टी नहीं मिल सकी। उनका दावा था कि 27 अगस्त को पत्नी उपचार के लिए छुट्टी मांगने एसपी कार्यालय पहुंची थीं, लेकिन मेडिकल लीव नहीं मिलने की बात कहकर छुट्टी देने से मना कर दिया गया। पति के मुताबिक, छुट्टी के आवेदन के साथ मेडिकल रिपोर्ट और सीटी स्कैन की रिपोर्ट भी लगाई गई थी।


इसके बाद शनिवार तड़के केसरी वर्मा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पति और साथी पुलिसकर्मी उन्हें अस्पताल लेकर निकले, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।


अब दो पुलिसकर्मियों के निलंबन के बाद मामले की जांच और महत्वपूर्ण हो गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच में सामने आने वाले तथ्यों और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। फिलहाल निलंबन को प्रथम दृष्टया प्रशासनिक कार्रवाई माना जा रहा है और आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी।

Post a Comment

أحدث أقدم
BREAKING NEWS : Loading...

ताज़ा खबरें

राजनीति समाचार
राजनीति समाचार लोड हो रहे हैं...